Giridih News: तिलैबोना जंगल में अवैध ढंग से बन रहे मकान पर चला बुलडोजर

Giridih News: वनभूमि पर अतिक्रमण के उद्देश्य से घर बनाने के मंसूबे को वन विभाग की टीम ने विफल कर दिया. मंगलवार की देर शाम वन विभाग की टीम दलबल के साथ जेसीबी लेकर तिलैबोना गांव के जंगल में पहुंची और वहां बनाये जा रहे कच्चे मकान को पूरी तरह जमींदोज कर दिया.

वन विभाग की कार्रवाई के दौरान कोई व्यक्ति सामने नहीं आया. प्रभारी वनपाल दीवाकर तांती ने बताया कि ताराजोरी पंचायत के तिलैबोना गांव के जंगल क्षेत्र में कोई अज्ञात व्यक्ति अतिक्रमण के उद्देश्य से कच्चा मकान बना रहा था. इसकी सूचना विभाग को मिली. विभाग ने इसकी जांच करायी, तो पता चला कि जंगल में कोई व्यक्ति कच्चा मकान बनाने के लिए दीवार खड़ी कर रहा है. तुरंत विभागीय कार्रवाई शुरू की गयी. मंगलवार की देर शाम वनरक्षियों की टीम तिलैबोना गांव पहुुंची और निर्माणाधीन कच्ची दीवार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया. प्रभारी वनपाल ने बताया कि क्षेत्र में कई अवैध आरा मिलों के संचालन की भी जानकारी मिली है. उनके विरुद्ध भी शीघ्र कार्रवाई की जायेगी. कहा कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जायेगा. टीम में वनरक्षी सुनील हेंब्रम, रमेश टुडू, बमशंकर, दीपक दास, मुकेश दास शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >