बोल्डर लदा हाइवा व गिट्टी लदा ट्रक जब्त

गुरुवार को मोटर यान निरीक्षक (एमवीआइ) रंजीत मरांडी ने क्षेत्र में दौरा में घोड़थंभा बाजार में बोल्डर लदे हाइवा संख्या जेएच 12ई 3228 को रोका.

खोरीमहुआ. गुरुवार को मोटर यान निरीक्षक (एमवीआइ) रंजीत मरांडी ने क्षेत्र में दौरा में घोड़थंभा बाजार में बोल्डर लदे हाइवा संख्या जेएच 12ई 3228 को रोका. चालक ने बोल्डर से संबंधित कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सका. इसके बाद हाइवा को जब्त कर लिया गया. वहीं, धनवार के सीओ गुलजार अंजुम ने ओपी क्षेत्र सरकवाटांड़ स्थित बरजो-घोड़थंभा मुख्य सड़क में जांच पड़ताल के दौरान गिट्टी लदा ट्रक संख्या जेएच 12 डब्ल्यू 6898 को बिना चालान के जब्त किया. दोनों अधिकारियों ने वाहनों को घोड़थंभा ओपी को अग्रेतर कार्रवाई के लिए सौंप दिया. सीओ ने कहा कि छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा. वाहन मालिकों से सभी कागजात दुरुस्त करने के बाद भी गाड़ी सड़क पर लाने की अपील की. छापेमारी में ओपी प्रभारी विभूति देव, सीआई धनंजय सिंह, एएसआई रजनीश कुमार समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >