सरिया थाना प्रभारी योगेश कुमार महतो ने बताया कि शव के बरामद होने की खबर अखबारों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र में पहुंची, तो राजधनवार थाना क्षेत्र के गोरहंद गांव के लोग सरिया थाना पहुंचे. शव को देखकर उसकी पहचान नंदलाल यादव उर्फ कैला महतो पिता स्व दुखन महतो, गोरहंद राजधनवार के रूप में किया. परिजनों ने बताया कि अधेड़ 15 मार्च की सुबह घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा. अपने स्तर से भी लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इधर, मृतक नंदलाल के भाई सुरेंद्र यादव ने सरिया थाना में आवेदन दिया है, जिसमें उक्त घटना पर किसी पर संदेह व्यक्त नहीं किया. कहा है कि उसके भाई नंदलाल की स्वाभाविक मौत हुई है. सरिया पुलिस ने आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
