Blast in Giridih: गिरिडीह शहर के घर में जबर्दस्त विस्फोट से महिला की मौत, 4 घायल

Blast in Giridih: गिरिडीह शहर के एक घर में हुए जबर्दस्त विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई. 4 लोग घायल हुए हैं. इनमें 3 की हालत गंभीर है.

Blast in Giridih|गिरिडीह, राकेश सिन्हा : गिरिडीह जिले में एक घर में जबर्दस्त विस्फोट हुआ है. इसमें एक महिला की मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए. घटना गिरिडीह शहर के शीतलपुर में देर रात हुई. विस्फोट की इस घटना में गृहस्वामी उमेश दास की सास की मौत हो गई. उमेश दास, उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.

ब्लास्ट से घर के छत के नीचे की दीवार का ऊपरी हिस्सा ढहा

उमेश दास के घर में ब्लास्ट कैसे हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है. घर में हुआ ब्लास्ट इतना जबर्दस्त था कि घर के छत के नीचे दीवार का ऊपरी हिस्सा ढह गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमीन विवाद में विस्फोट या सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट!

हालांकि, इस घटना के बाद तरह-तरह की चर्चा तेज है. कोई बता रहा है कि उमेश दास का पुराना जमीन विवाद था. उसी की वजह से उसके घर को उड़ाया गया है. वहीं, कुछ लोग गैस सिलेंडर फटने की आशंका भी जता रहे हैं. घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है. सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. मामले की छानबीन जारी है.

इसे भी पढ़ें

पीएम किसान, पीएम फसल बीमा और बैंकों के ऐप बनाकर साइबर ठगी करने वाले अत्याधुनिक गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार

मृत्युदंड को खत्म करने के विरोध में संविधान सभा में गरजे थे पलामू के गोपा बाबू, पढ़ें उनका पूरा भाषण

Republic Day 2025: भारत की बात को लिया जाता है गंभीरता से, लेकिन देश के सामने कई चुनौतियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >