Giridih News : रूट चार्ट तय होने पर भाजपा का बेमियादी धरना समाप्त

Giridih News : डीसी की पहल पर दलांगी लेवरा में दोनों समुदाय में बनी सहमति

Giridih News : प्रतिनिधि, बिरनी. स्थानीय दलांगी लेवरा में सर्वे रोड से रामनवमी झंडा जुलूस ले जाने को लेकर हुए विवाद के समाधान की दिशा में डीसी की पहल काम आयी. इसे लेकर डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को सरिया प्रखंड के सभागार में बैठक हुई. इस दौरान दोनों समुदाय में बनी सहमति के बाद सोमवार को शुरू हुआ भाजपा का बेमियादी धरना मंगलवार को समाप्त हो गया.

इस दौरान दोनों समुदाय ने झंडा जुलूस ले जाने को लेकर आपसी सहमति बनाते हुए पदाधिकारियों को लिखित रूप से दे दिया गया. सीओ संदीप मधेसिया व थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने दोनों समुदाय में बनी सहमति व तय रूट चार्ट की प्रति देकर धरना समाप्त कराया. यह जानकारी सीओ संदीप मधेसिया ने दी. विवाद के शांतिपूर्ण निपटारे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों समेत दलांगी लेवरा के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.

बैठक में बगोदर सरिया के एसडीओ संतोष कुमार गुप्ता, एसडीपीओ धनंजय राम, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह, बिरनी के सीओ संदीप मधेसिया एवं बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज उपस्थित थे. इनके अलावे दोनों समुदायों से मो रियाज अहमद, कलीमुद्दीन अंसारी, मनुवर, मो जमरुद्दीन, मो रफीक, मो मंसूर, फिरोज अंसारी, अयूब अंसारी, बहादुर यादव, अशोक कुमार गुप्ता, लक्ष्मण गोप, द्वारिका राणा, कोलेश्वर पासवान समेत कई लोग शामिल थे.

धरना में ये थे शामिल :

धरना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, लक्ष्मण दास, सिमराढाब पंचायत के मुखिया दिलीप दास, बिरनी के मुखिया किशुन राम, प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव, जरीडीह मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, सूरज कुमार मोदी, बीरेंद्र राणा, सुभाष वर्मा, प्रकाश साव, राजेन्द्र राम, भरकट्टा मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, विक्रम तर्वे, मुंशी यादव, बैजनाथ यादव, उमेश साव समेत सैकड़ों लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >