Giridih News : सिमडेगा से आयी प्रेमिका को चकमा देकर भागा प्रेमी

Giridih News : फेसबुक के जरिये दोनों में हुआ था प्यार

Giridih News : झारखंडधाम. सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गयी … की तर्ज पर सिमडेगा से खोरीमहुआ आयी प्रेमिका अपने प्रेमी देवरी के युवक से मिलने आयी. ऐन मौके पर प्रेमी उसे चकमा देकर भाग गया. शाम के धुंधलके में लड़की के साथ कोई अनहोनी न हो, इसे लेकर कुछ समाजसेवियों ने उसे धनवार पुलिस के हवाले कर दिया. लड़की के मुताबिक फेसबुक पर लड़के से उसकी दोस्ती हो गयी. फिर दोस्ती प्यार में बदल गयी. वह अपने प्रेमी को पाने के लिए इतनी बेताब थी कि उसके बुलाने पर सिमडेगा से खोरीमहुआ पहुंच गयी. प्रेमी से उसकी मुलाकात भी हो गयी. अलबत्ता ऐन मौके पर प्रेमी उसे धता बताकर रफूचक्कर हो गया. फिलहाल लड़की धनवार थाना में पुलिस की अभिरक्षा में है और प्रेमी का इंतज़ार कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >