Giridih News :भाजपाइयों ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान
Giridih News :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत भाजपा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया.
गिरिडीह महानगर जिला के कैलीबाद में कार्यक्रम आयोजित किया गया. बूथ अध्यक्ष दीपक प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद मंडल सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर संजय तिवारी, गोपाल कुमार, अभय कुमार, सुरेश मोहली, राजकुमार यादव, गणेश ठाकुर, दिनेश साव आदि उपस्थित थे.
गिरिडीह नगर मंडल में हुआ कार्यक्रम
इधर, भाजपाइयों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया. नेतृत्व गिरिडीह नगर मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू ने किया. पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की उपस्थिति में उनके आवास पर पौधरोपण किया गया. उपस्थित भाजपाइयों ने पर्यावरण बचाने के लिए संकल्प लिया. श्री शाहाबादी ने कहा कि सभी लोग पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लें. अधिक से अधिक संख्या में एक पौधे लगायें. नगर अध्यक्ष ने कहा कि पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लिया जा रहा है. मौके पर भाजपा महानगर के जिला महामंत्री संदीप डंगेच, सुभाषचंद्र सिन्हा, अनूप सिन्हा, संजय सिंह, संत कुमार लल्लू, राजेश जायसवाल, सुमन सिन्हा, ओमप्रकाश गुप्ता, संजीत सिंह पप्पू, सोनू एजाज, अभय सिन्हा, नीलू सिन्हा, अमित आर्या, आदित्य यादव, मुन्ना सिंह, बम पांडे, बागीश सिंह, दिलीप राम, वीरेंद्र वर्मा, पंचम वर्मा, पिंटू साव आदि थे.
राजधनवार में भी चला भाजपा का अभियान
धनवार में भी कई कार्यक्रम हुए. ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा ने आदर्श कॉलेज राजधनवार परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया. बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता पूर्व आइजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह सहित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. श्री सिंह ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल भी आवश्यक है. आज लगाया गया पौधा ही भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर न केवल फल एवं छाया प्रदान करेगा, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. इससे आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा. मौके पर पार्टी के जिला ग्रामीण महामंत्री पवन साव, जिला ग्रामीण मंत्री श्रीकांत राय, धनवार मंडल अध्यक्ष अरविंद साव, मनसाडीह मंडल अध्यक्ष अशोक राय, नकुल राय, राजेंद्र यादव, पवन सिंह, मंटू कुमार पंकज, भूपाल सिंह, रंजन सिंह, रामबोल सिंह, रौशन सिंह, सोहन यादव, अनमोल कुमार, नीरज मोदी, मुंशी राम, सुनयना देवी आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.