बाराडीह पेट्रोल कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी प्रकाश यादव गिरफ्तार, भेजा जेल

बिरनी प्रखंड के बाराडीह गांव में जमीन विवाद में पेट्रोल डालकर आग लगाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के बाराडीह गांव में पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी प्रकाश यादव, पिता श्यामसुंदर यादव, को भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने बगोदर थाना क्षेत्र से पकड़ा. पुलिस के अनुसार, वह मामले का नामजद अभियुक्त और मुख्य आरोपी है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया.

BNS की विभिन्न धाराओं में दर्ज है मामला

भरकट्टा ओपी प्रभारी ने बताया कि बिरनी (भरकट्टा) थाना कांड संख्या 170/26, दिनांक 23 जुलाई 2026 के मामले में आरोपी प्रकाश यादव के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है. मामले में बाद में धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी गयी है. पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी.

जमीन विवाद में पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

बताया जाता है कि बाराडीह गांव में रूपलाल यादव और गोपी यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवादित जमीन पर रूपलाल यादव का पुत्र खूंटा गाड़ रहा था. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी.

आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने सहोदर यादव के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. घटना में गंभीर रूप से झुलसे सहोदर यादव की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

सहोदर यादव की मौत के बाद भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी. सड़क जाम के दौरान बगोदर-सरिया एसडीपीओ ने लोगों से तीन दिनों का समय मांगा था और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था.

इसके बाद से भरकट्टा ओपी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में पुलिस ने प्रकाश यादव को बगोदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranbir barnwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >