Gridih News : गांडेय. शुक्रवार की देर रात गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर खोरीमहुआ के पास वाहन के धक्के से दो युवक घायल हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी गांडेय लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गिरिडीह रेफर कर दिया गया. हालांकि इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के नीतेश पोद्दार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नीतेश पोद्दार (33), पिता काशी पोद्दार एवं बब्लू पोद्दार (25), पिता बालदेव पोद्दार किसी काम से मारगोमुंडा आये थे. 27 अप्रैल को बब्लू की होनेवाली शादी के सिलसिले में दोनों कार्ड बांटने निकले थे. देर रात अपने घर नारायणपुर लौटने के क्रम में गांडेय थानांतर्गत खोरीमहुआ के पास तेज रफ्तार एक वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गिरिडीह रेफर कर कर दिया गया. इलाज के क्रम में नीतेश पोद्दार की मौत हो गयी. मृतक शादीशुदा और दो बच्चों का पिता था. पुलिस धक्का मारनेवाले वाहन की खोजबीन में जुट गयी है.
Gridih News : हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल, इलाज के दौरान एक की मौत
Gridih News : मारगोमुंडा से नारायणपुर लौट रहे थे युवक
