Gridih News : संदेहास्पद स्थिति में फांसी के फंदे से झूलती मिली विवाहिता

Gridih News : मायके वालों ने जतायी हत्या की जतायी आशंका

Gridih News : प्रतिनिधि, गांडेय. शनिवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला. सूचना पर पुलिस पहुंची और मायके वालों के सहयोग से शव को नीचे उतारा गया. घटना ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मनकडीहा गांव की है.

मायकेवालों ने पुलिस के सहयोग से शव को नीचे उतारा :

जानकारी के अनुसार ताराटांड़ थानांतर्गत ग्राम मनकडीहा टोला नमनियां निवासी 22 वर्षीया कसीरन खातून (पति करीम अंसारी) का शव उसकी ससुराल के एक कमरे में कपड़े के फंदे से झूलता (फांसी लगा) मिला. सूचना पर मृतका के मायके नारायणपुर थाना, जामताड़ा के लोग पहुंचे और पुलिस के सहयोग से शव को नीचे उतारा. इस दौरान मायकेवालों ने हत्या की आशंका को ले विरोध भी किया. हालांकि मामले की जांच व कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

चार साल पहले हुई थी शादी :

इधर, मृतका के मायकेवालों ने बताया कि चार वर्ष पूर्व कसीरन की शादी हुई थी और उसे दो बच्चे भी हैं. मायकेवालों ने थाना में आवेदन दिया है. ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आवेदन के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >