Gridih News : महुआ चुनने के दौरान दंपति पर हमला का आरोप

Gridih News : दूसरे पक्ष ने आरोप को झूठा बताया

Gridih News : खोरीमहुआ. घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के महदोडीह गांव में महुआ चुनने के दौरान एक दंपति पर हमला करने का मामला सामने आया है. पीड़िता सुनीता देवी (43) ने शनिवार को ओपी में आवेदन देकर गांव के ही चार लोगों पर मारपीट, धमकी और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है. आवेदन के अनुसार घटना शनिवार की अहले सुबह है. जब सुनीता देवी अपने पति मनोज साव के साथ गांव के बगल स्थित टांड़ में महुआ चुनने गई थी. इसी दौरान गांव के ही शंकर साव, अशोक साव, कलावती देवी और तिलेश्वरी देवी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोप है कि शंकर साव ने टांगी से मनोज साव के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े. वहीं अशोक साव ने लाठी से उनके हाथ, घुटने और छाती पर प्रहार किया. पति को बचाने पहुंची सुनीता देवी के साथ भी मारपीट की गई. जबकि दूसरे पक्ष के अशोक साव ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि हल्की कहासुनी हुई है. इस संबंध में ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >