Giridih News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, परिवार में कोहराम

Giridih News: डुमरी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बराकर पुल के समीप मंगलवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कुम्हरलालो गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेश प्रसाद वर्मा के रूप में हुई.

सुरेश प्रसाद वर्मा मंगलवार रात करीब 11 बजे बाइक से गिरिडीह से अपने गांव कुम्हरलालो लौट रहे थे. इसी दौरान बराकर जैन मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में सुरेश वर्मा के सिर और पैर में गंभीर चोटें आयीं, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इधर, घटना की खबर मिलते ही कुम्हरलालो गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था. फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >