Giridih News :मां कात्यायनी की पूजा के साथ बेलवरण पूजा संपन्न

Giridih News : शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा की पूजा को लेकर हर जगह उत्साह का माहौल है. विभिन्न पूजा पंडालों तथा मां दुर्गा के मंदिरों में नवरात्र के छठे दिन रविवार को मां दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी की पूजा की गयी. शाम को बेलवरण पूजा कर मां दुर्गा का आह्वान किया गया.

भगला काली मंदिर सरिया के पुजारी बाबूलाल पांडेय ने बताया कि रविवार को शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां भगवती के छठे रूप कात्यायनी की विधिवत पूजा की गयी. उन्होंने बताया कि भक्तों ने मां दुर्गा को बिल्व वृक्ष पर उनका आह्वान करके उनकी पूजा आरंभ करने के लिए आमंत्रित करते हैं. नवरात्र के निमित्त यह महत्वपूर्ण अनुष्ठान है जो बेलवरण पूजा के नाम से ही जाना जाता है. मान्यता है कि इस अनुष्ठान से देवी का आशीर्वाद मिलता है.

देवता के आवाहन के निमंत्रण की पवित्र परंपरा

बताया कि वास्तव में दुर्गोत्सव की औपचारिक शुरुआत देवी की उपस्थिति का प्रतीक बिल्ववरण वृक्ष की पूजा करके ही की जाती है. यह देवता के आह्वान की एक पवित्र परंपरा से युक्त निमंत्रण है. बेलवरण पूजा दुर्गोत्सव के लिए माहौल तैयार भी करता है. बेलवरण के दौरान पूजा पंडालों में पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल तथा घंटे की आवाज से क्षेत्र गुंजायमान रहा. देवी के मंत्रों के साथ क्षेत्र गूंजता रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >