बगोदर समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले 14 घंटे से बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार बगोदर इलाके में बुधवार की शाम आयी तेज बारिश के बाद पूरी रात बिजली गुल थी.
इससे उपभोक्ताओ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बिजली कर्मियों ने बताया कि 33 हजार वोल्ट की लाइन में खराबी है. आंधी-बारिश से कई जगहों पर बिजली तार टूट कर गिर गये. इसे दुरुस्त किया जा रहा है.
इधर, बिजली के नहीं रहने से रोजमर्रा की जलापूर्ति भी ठप रही. जलापूर्ति ठप रहने से दो पंचायतों के उपभोक्ता परेशान रहे. साथ ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना भी करना पड़ा. हालांकि बिजली कर्मियों के प्रयास से साढ़े नौ बजे के बाद बिजली बहाल की गयी.
