Giridih News: पूर्व मंत्री बेबी देवी हर गुरुवार को लगायेंगी जनता दरबार

Giridih News: डुमरी की पूर्व विधायक सह मंत्री बेबी देवी प्रत्येक गुरुवार को डुमरी अनुमंडल कार्यालय स्थित किसान भवन में जनता दरबार लगायेंगी.

जानकारी देते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो ने बताया कि प्रखंड और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित कई बुनियादी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों को अक्सर कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल पाता. इसी को ध्यान में रखते हुए बेबी देवी ने जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया है. कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >