बाबा साहेब की प्रतिमा को पत्थर मार कर किया क्षतिग्रस्त

झारखंड के बगोदर में असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने विरोध में मशाल जुलूस निकाला और कार्रवाई की मांग की।

बगोदर : बगोदर प्रखंड के औरा में असामाजिक तत्वों के द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ किया गया है. जिससे लोगों में आक्रोश है. उक्त प्रतिमा को शीशे के भीतर रखा था. जिसे पत्थर से मार कर तोड़ दिया गया. वही प्रतिमा का एक उंगली, चश्मा भी क्षतिग्रस्त किया गया. जिससे लोगों ने शनिवार की देर प्रतिवाद मार्च निकाला. और मसाल जुलुस निकाल कर विरोध जताया है. जुलुस का नेतृत्व कर रहे उप मुखिया जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित करने वाले लोगों पर पुलिस तत्काल कार्यवाई करें. इस घटना के विरोध में आज ग्राम दामा में शांतिपूर्ण मशाल जुलूस निकाल अपना विरोध दर्ज कराया गया.

शांति बनाए रखने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमारा उद्देश्य किसी भी प्रकार का विवाद या अशांति फैलाना नहीं है. बल्कि लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करना है. यह घटना केवल एक प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना नहीं है, बल्कि यह संविधान और बाबासाहेब के विचारों में विश्वास रखने वाले करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली घटना है. सभी समाज के बुद्धिजीवी, जागरूक एवं जिम्मेदार साथियों से अपील करते हैं कि शांति एवं भाईचारा बनाए रखें और लोकतांत्रिक तरीके से दोषियों पर कार्रवाई की मांग करें. घटना की सूचना बगोदर थाना को दे दी गई है. प्रशासन से हमारी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए तथा उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. मौके पर औरा पंचायत के कई ग्रामीण मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar gourav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >