एसपी से पुत्री की बरामदगी की लगायी गुहार

सरिया थाना के फकीरा पहरी की चेतनी देवी ने शनिवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा को आवेदन देकर अपनी बेटी की बरामदगी की गुहार लगायी है.

गिरिडीह. सरिया थाना के फकीरा पहरी की चेतनी देवी ने शनिवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा को आवेदन देकर अपनी बेटी की बरामदगी की गुहार लगायी है. कहा है कि गांव का ही अरुण पांडेय के पुत्र प्रिंस कुमार पांडेय ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी पुत्री गौमती कुमारी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है. कहा है कि जब वह उसके पिता व दादा से इस बारे में पूछताछ की, तो उन्होंने धमकी गी. कहा कि पूछताछ और थाना में आवेदन दोगी, तो तुम्हारी बेटी को बेच देंगे. आवेदन में कहा है कि इसके पूर्व भी प्रिंस कुमार पांडेय 16 मार्च 2024 को भी उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया गया था. कहा है कि खोजबीन एवं दबाव के बाद अरुण ने उसकी पुत्री को सरिया बाजार पहुंचा दिया और कहा कि आज के बाद ऐसी घटना दुबारा नहीं होगा. इधर, 13 अप्रैल से प्रिंस फिर उसकी ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है. कहा कि मामले को लेकर 14 अप्रैल को सरिया थाना में आवेदन दिया, लेकिन ना तो प्राथमिकी दर्ज की गयी और ना ही कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >