मध्य विद्यालय अहिल्यापुर के जर्जर भवन को ध्वस्त करने की कवायद तेज

गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर स्थित मध्य विद्यालय परिसर में वर्षों से जर्जर पड़े पुराने भवन को तोड़ने की कार्रवाई तेज हो गई है। भवन निर्माण विभाग द्वारा कंडम घोषित किए जाने के बाद छह कमरों को गिराने का काम शुरू हो गया है।

गांडेय. प्रखंड के अहिल्यापुर स्थित मध्य विद्यालय परिसर में वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़े पुराने भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई तेज हो गई है. भवन निर्माण विभाग, गिरिडीह की जांच के बाद उक्त भवन को कंडम घोषित किए जाने के पश्चात छह जर्जर कमरों को तोड़ने का कार्य शुरू हो गया है.इसी कड़ी में मजदूरों द्वारा भवन को सावधानीपूर्वक ध्वस्त करने का कार्य प्रारंभ किया गया.

विभागीय स्वीकृति के बाद कार्रवाई शुरू हुई

जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय अहिल्यापुर के पुराने भवन के अत्यधिक जर्जर होने के कारण छह कमरों का उपयोग लंबे समय से नहीं किया जा रहा था. जर्जर भवन के कारण विद्यालय परिसर में उपयोगी स्थल घेरने के साथ-साथ संभावित दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ था.इस निहित प्रधानाध्यापक सानंद गौरव ने भवन को कंडम घोषित कर हटाने के लिए संबंधित विभाग को आवेदन दिया था. आवेदन के बाद विभागीय स्तर पर भवन की जांच की गई, जिसमें उसकी स्थिति जर्जर पाए जाने पर उसे कंडम घोषित किया गया.विभागीय स्वीकृति के बाद अब जर्जर भवन को चरणबद्ध तरीके से ध्वस्त करने की कार्रवाई चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samsul ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >