चार माह बाद फिर बिरनी में हाथी की धमक, दहशत

चार माह बाद फिर बिरनी में हाथी की धमक, दहशत

बिरनी. बिरनी प्रखंड में चार माह बाद फिर से हाथी का आगमन शुरू हो गया है. हाथी के आगमन के बाद कपिलो, गुड्डीटांड़, बेहराबाद, चानो, रजमनिया, दलांगी समेत गांव के ग्रामीणों के बीच दहशत है. गत सोमवार की रात 11 बजे झुंड से बिछड़कर एक हाथी कपिलो पंचायत के रजमनिया गांव में पहुंच गया. इस दौरान बिछड़े हाथी ने कई खेत में लगी जेठुआ फसल व केला के पेड़ों को नष्ट कर दिया. ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद बिछड़े हाथी को गांव से बाहर निकाला. यहां से हाथी कपिलो निवासी हमीद अंसारी, खलील अंसारी की चहारदीवारी के गेट को क्षतिग्रस्त करते हुए गुड्डीटांड़ निवासी मुजफ्फर अंसारी की चहारदीवारी को भी तोड़ डाली. लोगों का कहना है कि हाथियों के आतंक से तंग आकर चानो के ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को रात भर अपने कब्जे में बंधक बनाकर रखा हुआ था. उसके बाद वन विभाग के वरीय अधिकारियों की नींद टूटी और बांकुड़ा से टीम बुलाकर हाथियों के झुंड को बिरनी क्षेत्र से खदेड़कर भगाया गया था. हाथी आने की सूचना वन विभाग के अधिकारी अबोध महथा को मंगलवार सुबह को मिलने पर पीड़ित लोगों से वह मिले और उचित मुआवजा दिलाने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >