Giridih News: सड़क पर पानी बहाने वालों पर होगी कार्रवाईफाई

Giridih News: आगामी रामनवमी और चैती दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन सजग है. त्योहार से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है. गुरुवार को गावां राणा टोला सड़क सड़क की जेसीबी मशीन से प्रशासन के मौजूदगी में सफाई कराई गयी. इस दौरान सभी से नाली का गंदा पानी सड़क पर न बहाने की अपील की.

थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क पर नाली का पानी बहाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. कहा कि त्योहार नजदीक है व इसी टोला और गली से होकर अखाड़ा जुलूस गुजरेगा. ऐसे में सड़क पर गंदगी फैलाना कहीं से उचित नहीं है. इसके पूर्व उन्होंने गावां बाजार स्थित काली मंडा का निरीक्षण कर पूजा और मेला के संबंध में पूजा कमिटी के अध्यक्ष और सचिव से जानकारी ली.

पर्याप्त संख्या में तैनात किये जायेंगे पुलिस के जवान

थाना प्रभारी ने कहा कि इसबार मेले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती होगी. श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जायेगा. अष्टमी की भीड़ देखते हुए बाजार में भारी वाहन और 4 पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा. जगह-जगह बाजार के चौक-चौराहों पर बेरेकेडिंग की जायेगी. मौके पर मुन्ना सिंह, किशोर सिंह, ललित पांडेय आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >