Giridih News :अभाविप का जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 10 से

Giridih News :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप0 की बैठक संघ कार्यालय बरगंडा में हुई. इसमें संगठनात्मक विषयों के साथ आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गयी

निर्णय लिया गया कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर 10 से 12 जनवरी को सर्कस मैदान में तीन दिवसीय स्वामी विवेकानंद जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. वहीं, 12 जनवरी की सुबह 10 बजे से शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी. अभाविप के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने बताया कि यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रभावना, अनुशासन व खेल के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है. शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में विद्यार्थी व आमलोग शामिल होंगे. कार्यक्रम में कई गणमान्य की उपस्थिति भी रहेगी. संचालन प्रांत एसएफएस सह प्रमुख अनीश राय ने किया. मौके पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मुस्कान सिंह, नगर सह मंत्री अंजलि कुमारी, कॉलेज अध्यक्ष अंकुश सिंह, कॉलेज मंत्री लक्ष्मण पासवान, कॉलेज उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, बिट्टू मोदी, करण यदुवंशी, पंकज कौल, संध्या कुमारी, सावित्री कुमारी, पायल कुमारी सहित अभाविप के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >