युवती का पर्स छीनकर भाग रहा युवक धराया, चकमा देकर भागा

शहर के सर्कस मैदान के पास बुधवार की दोपहर एक पॉकेटमार लोगों को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया. हालांकि कुछ युवकों ने पॉकेटमार को पकड़ने की कोशिश भी की, पर वह भाग निकला.

गिरिडीह. शहर के सर्कस मैदान के पास बुधवार की दोपहर एक पॉकेटमार लोगों को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया. हालांकि कुछ युवकों ने पॉकेटमार को पकड़ने की कोशिश भी की, पर वह भाग निकला. जानकारी के अनुसार शहर के सर्कस मैदान देवनगर की ओर से दो लड़की पैदल बाजार की ओर जा रही थी. इसी दौरान एक बाइक से दो युवक मौके पर पहुंचे. एक युवक बाइक से उतर कर दोनों युवती के पीछे-पीछे चलने लगा. इसी बीच बाइक सवार युवक मौके पर पहुंचा और युवती का पर्स छीन कर भाग निकला. पैदल जा रहा युवक भी भागने लगा. दोनों युवतियों ने हो-हल्ला किया तो आसपास मौजूद कुछ लोग पहुंचे और दूसरे युवक को पकड़ लिया. लेकिन दूसरा युवक चकमा देकर भाग निकला. पीड़ित युवती पूजा ने बताया कि सहेली अंकिता के साथ बाजार जाने के दौरान यह वारदात हुआ. उसके पर्स में करीब 1500 रु और कुछ सामान थे. मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को नहीं दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >