Giridih News :मेयर पद के लिए कुल 20 व वार्ड पार्षद को ले 235 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा

Giridih News :नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हो गयी. इस चुनाव में मेयर पद को लेकर कुल 20 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है. वहीं, वार्ड एक से लेकर 36 तक के लिए पार्षद के लिए 235 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है.

29 जनवरी से शुरू हुए नामांकन प्रक्रिया के पहले दो दिन नामांकन कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या कम रही. हालांकि. सोमवार से नामांकन पर्चा दाखिल कराने को लेकर समाहरणालय व गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में गहमागहमी रही. मेयर पद के अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समार्हता बिजय सिंह बिरूआ तथा प्रखंड कार्यालय में वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी गणेश रजक, जितेंद्र प्रसाद, व अमरेन डांग के समक्ष नामजदगी का पर्चा दाखिल किया.

वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति

वार्ड नंबर एक से लेकर नौ तक के लिए 53, वार्ड नंबर 10 से 18 तक के लिए 53, वार्ड नंबर 19 से 27 तक के लिए 64 एवं वार्ड नंबर 28 से 36 के लिए 65 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है. नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब पांच फरवरी गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे दोपहर तक होगी. वहीं छह फरवरी को अभ्यर्थियों के नाम वापस लेने की तिथि तय है. सात फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा.

137 केंद्रों पर होगा मतदान

नगर निगम क्षेत्र में मेयर एवं वार्ड पार्षद पद के लिए 23 फरवरी को मतदान होगा. वहीं, 27 फरवरी को मतगणना होगी. गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 1,50,992 मतदाता हैं. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 75,266 व महिलाओं की संख्या 75,725 है. तृतीय लिंग की संख्या एक है. 36 वार्डों में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 137 है.

अभ्यर्थियों ने बकाया 25 लाख रुपये नगर निगम में जमा कराया

नगर निगम का चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए नगर निगम से एनओसी लेना जरूरी था. मेयर से लेकर वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन प्रक्रिया के दौरान निगम से एनओसी लेने का सिलसिला जारी रहा. एनओसी लेने के एवज में अभ्यर्थियों ने विभिन्न बकाया टैक्स की राशि को निगम में जमा कराया है. इस संबंध में नगर निगम के प्रशासक प्रशांत कुमार लायक ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा बकाया टैक्स के रूप में लगभग 25 लाख रुपया जमा किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >