Giridih News :बोरसी की चिंगारी से घर में लगी आग, 50 हजार की संपत्ति जली

Giridih News :बोरसी की चिंगारी से घर में लगी आग से करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गयी. घटना सोमवार रात की है. पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है.

पूरनाबथान गांव के बलदेव सिंह ने बताया कि सोमवार की रात में घर के बच्चे बोरसी ताप रहे थे. इसी क्रम में निकली चिंगारी से घर में आग लग गयी. हल्ला करने पर लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बैग में रखे 25 हजार नकद, जमीन संबंधी कागजात, चावल, गेहूं, कपड़ा, कंबल सहित अन्य सामान जल गया. उसे लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है. पीड़ित परिवार ने स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >