Giridih News :सुरक्षित पर्यावरण ही मनुष्य के भविष्य की सुरक्षा की गारंटी

Giridih News :विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला भर के शैक्षणिक संस्थानों, प्रतिष्ठानों व स्वैच्छिक संगठनों ने जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों से लेकर पौधरोपण का आयोजन किया गया. इस दौरान संगोष्ठियों, रैलियों व विभिन्न गतिविधियों के जरिये मनुष्य व पर्यावरण की परस्पर निर्भरता पर प्रकाश डाला गया.

गोष्ठी-संगोष्ठी, कार्यशाला, जागरूकता कार्यक्रमों का लब्बोलुआब सुरक्षित पर्यावरण को भविष्य की सुरक्षा की गारंटी के इर्द-गिर्द केंद्रित था. मौके पर प्रकृति के प्रति मनुष्य के दायित्वों और सरोकारों को जीवन शैली का हिस्सा बनाने पर बल दिया गया.

वृक्ष जीवन, जल और पर्यावरण संतुलन के आधार हैं : डीसी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. मौके पर डीसी रामनिवास यादव की अगुआई में वरीय पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया. डीसी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सतत जिम्मेदारी है. वृक्ष जीवन, जल और पर्यावरण संतुलन के आधार हैं. प्रकृति हमारी सबसे अनमोल धरोहर है. स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरियाली से भरा वातावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी है.

पर्यावरण संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता

डीसी ने अपने संबोधन में कहा कि एक छोटा सा प्रयास धरती को हरा-भरा बनाने में बड़ा योगदान दे सकता है. पेड़ लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि जीवन संरक्षण का भी संकल्प है. एसपी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है. वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

इन्होंने की सहभागिता

मौके पर एसपी डॉ बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, एसी वैभव कुमार सिंह, डीटीओ संतोष कुमार, डीडब्ल्यूओ जयप्रकाश मेहरा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी तेज कुमार हस्सा, जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी नीतू कुमारी, डीपीआरओ अंजना भारती सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने पौधरोपण किया.

पर्यावरण संतुलन बनाये रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : एसपी

ह. गिरिडीह पुलिस मे पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे जिले में पौधरोपण किय. इसकी एसपी डॉ बिमल कुमार ने पुलिस केंद्र व समाहरणालय परिसर में पौधे लगाकर की. इसमें पुलिस विभाग के आला अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर मुख्य रूप से डीएसपी मुख्यालय एक दो शामिल थे. एसपी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. वृक्ष न सिर्फ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं. इधर, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी गिरिडीह ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. निरीक्षक प्रभु कुमार रजक व कमांडेंट रंजीत कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम में शिवशंकर गोप, निर्मल महतो, संतोष कुमार, शिव कुमार, अशोक रविदास, प्रकाश गोप, रूपेश कुमार, एतवारी महतो, कैलाश दास, मो मिन्हाज, नकुल मरीक, विक्रम कुमार राय, रंजीत कुमार वर्मा, लखन हेमराम, दिव्यांशु कुमार राय, महेश कुमार यादव, गौतम कुमार राय, अजय कुमार सिंह, कलावती देवी समेत अन्य मौजूद थे.

व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधरोपण सह जागरूकता कार्यक्रम

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम किया. शुरुआत प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा, कुटुंब न्यायालय के अपर न्यायाधीश अमित कुमार और जिला अधिवक्ता संघ के सचिव चुन्नूकांत व अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने पौधा लगाकर की. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा ने ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और ऑक्सीजन की कमी का उल्लेख करते हुए कहा कि औद्योगीकरण के कारण पर्यावरण को काफी क्षति पहुंची है. आने वाली पीढ़ियों को संकट से बचाने के लिए वनों की कटाई रोकना और पौधरोपण करना हमारा परम दायित्व है. सचिव सफदर अली नैयर ने गिरते जलस्तर और मौसम चक्र में आ रहे बदलावों पर चिंता व्यक्त की. सचिव ने पारा लीगल वॉलिंटियर्स को अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे लगाने और आम लोगों को प्रेरित करने का निर्देश दिया. मौके पर गिरिडीह न्याय मंडल के समस्त न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, मध्यस्थ, न्यायालय कर्मी और वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >