युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

देवरी : एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. मामला देवरी थाना क्षेत्र बांसडीह गांव का है. ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार की रात को उक्त युवक गांव में एक घर में चोरी करने के उद्देश्य से घुस गया था. इधर पकड़े गए युवक का कहना है कि वह रात में […]

देवरी : एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. मामला देवरी थाना क्षेत्र बांसडीह गांव का है. ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार की रात को उक्त युवक गांव में एक घर में चोरी करने के उद्देश्य से घुस गया था. इधर पकड़े गए युवक का कहना है कि वह रात में तिलैयडीह स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था. रास्ते में बांसडीह स्थित स्कूल के पास चापाकल में स्नान करने के लिए रुका था. इसी दौरान ग्रामीणों ने पकड़कर मारपीट की . इधर थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >