गांडेय : आम तोड़ने के सवाल पर बुधवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों से एक महिला और एक पुरुष घायल हो गये. घटना गांडेय थाना क्षेत्र की बडकीटांड़ पंचायत की है. बताया जाता है कि आम तोड़ने को लेकर यहां के गोपाल दूबे व राम प्रवेश दूबे के बीच विवाद हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया. एक पक्ष से गोपाल दूबे व दूसरे पक्ष से लीलावती देवी घायल हैं. दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया है.
इधर पुलिस ने कहा कि प्रथम पक्ष के आवेदन पर कांड संख्या 76/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दूसरे पक्ष द्वारा भी आवेदन मिला है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
