बंद की सफलता को ले केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस ने झोंकी ताकत

गिरिडीह : ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन केमिस्टस एडं ड्रगिस्टस के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर 30 मई को देशव्यापी दवा दुकानों के बंद के समर्थन में जिला एसोसिएशन ने पूरी तैयारी कर ली है. इस संबंध में सोमवार को एसोसिएशन के महासचिव सुजीत कपिस्वे ने बताया कि दवा दुकानों के बंद को लेकर जिला एसोसिएशन […]

गिरिडीह : ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन केमिस्टस एडं ड्रगिस्टस के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर 30 मई को देशव्यापी दवा दुकानों के बंद के समर्थन में जिला एसोसिएशन ने पूरी तैयारी कर ली है. इस संबंध में सोमवार को एसोसिएशन के महासचिव सुजीत कपिस्वे ने बताया कि दवा दुकानों के बंद को लेकर जिला एसोसिएशन के पदाधकारियों ने इसरी, डुमरी, बगोदर, सरिया, राजधनवार का दौरा कर विभिन्न स्थानों में एक निगरानी समिति का गठन किया है.
इसरी-डुमरी में निर्मल जायसवाल, दिलीप जायसवाल, सुरेश प्रसाद व पारस जैन को निगरानी की जिम्मेवारी दी गयी है. बगोदर में अशोक मेडिकल और अंबर मेडिकल, सरिया में अरुण डागा व पवन मेडिकल, राजधनवार में अरविंद सरैया, रंजीत कुमार, प्रकाश कुमार, अशोक वर्णवाल, देवरी में प्रदीप राम, चतरो में उमेश सिंह, कृष्णा प्रसाद व बमशंकर सिंह, मंडरो में सत्यनारायण वर्णवाल व गन्नी मियां, जमुआ में दिलीप अग्रवाल, सुनील साव, अजीत कुमार, सुरेंद्र यादव, मंटू साव, बेंगाबाद में जितेंद्र कुमार, नागेंद्र सिंह व मोहन राम, गांडेय-महेशमुंडा में मंटू दत्ता को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. साथ ही जिला मुख्यालय में राजेश कुमार, मृत्युंजय गुप्ता, रोहित अग्रवाल, विकास केडिया, प्रमोद कंधवे, कृष्णा कुमार केडिया, लक्ष्मण केडिया, सचिन गुप्ता को जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
श्री कपिस्वे ने बताया कि देशव्यापी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल में गिरिडीह के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं सेल्स रिप्रजेंटेटीव यूनियन ने भी अपना समर्थन देने की बात कही है. उन्होंने कहा कि बंद को सफल बनाने में राजेश कुमार, प्रमोद कंधवे, रोहित अग्रवाल, विकास गुप्ता, कृष्णा केडिया, लक्ष्मण केडिया, संजय सिंह, मृत्युंजय गुप्ता, विकास केडिया, रंजीत वर्णवाल, अरविंद सिन्हा, नवीन प्रकाश आदि जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >