परिवार से मिलने की खुशी को निगल गया काल

बेंगाबाद : बेंगाबाद सड़क हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से तीन लोग दूसरे प्रदेश में काम करते थे. अजय कुमार वर्मा बेंगलुरू, द्वारिका पंडित कोलकाता, लालू साह सूरत में मजदूरी कर अपना परिवार चलाते थे. अजय प्रसाद वर्मा के परिजनों ने बताया कि वह बेंगलुरू में एक सेठ के घर खाना […]

बेंगाबाद : बेंगाबाद सड़क हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से तीन लोग दूसरे प्रदेश में काम करते थे. अजय कुमार वर्मा बेंगलुरू, द्वारिका पंडित कोलकाता, लालू साह सूरत में मजदूरी कर अपना परिवार चलाते थे. अजय प्रसाद वर्मा के परिजनों ने बताया कि वह बेंगलुरू में एक सेठ के घर खाना बनाता था.
लगभग छह माह बाद वह अपने घर कुरकुरी लौट रहा था, पत्नी रेखा और आठ वर्षीय पुत्र आशीष घर में बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे थे, पर उन्हें जैसे ही घटना की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया. अन्य मृतकों के घर में भी यही हाल था. इधर घटना के बाद सभी के शव को पोस्टर्माटम के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां पुलिस पदाधिकारी व परिजनों के समक्ष सभी का पोस्टमार्टम कराया गया. इधर परिजनों के सदर अस्पताल पहुंचते ही उनके चीत्कार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >