सड़क हादसों में 13 घायल

जमुआ में स्विफ्ट ने बाइक को मारी टक्कर जमुआ/चपुआडीह : जमुआ, बेंगाबाद देवरी और गिरिडीह प्रखंड क्षेत्र में सड़क हादसों में मंगलवार को 13 लोग जख्मी हो गये. पहली घटना जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित पेटहंडी के पास घटी. यहां एक स्विफ्ट और बाइक की टक्कर में बाइक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल […]

जमुआ में स्विफ्ट ने बाइक को मारी टक्कर

जमुआ/चपुआडीह : जमुआ, बेंगाबाद देवरी और गिरिडीह प्रखंड क्षेत्र में सड़क हादसों में मंगलवार को 13 लोग जख्मी हो गये. पहली घटना जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित पेटहंडी के पास घटी. यहां एक स्विफ्ट और बाइक की टक्कर में बाइक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. राइयोडीह निवासी सबीना खातून अपने मायके प्रतापपुर से भतीजे मो. रिजवान (पिता सलिम मियां) व मो मुस्तफा (पिता मजलुम अंसारी) के साथ बाइक से गांव लौट रही थी.

इसी क्रम में कोडरमा की तरफ से आ रही स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मार दी. झाविमो अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मो. मुसलिम अंसारी, प्रखंड सचिव मो ताहिर हुसैन, मो जलाल अंसारी आदि ने घायलों कोजमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. इसके बाद घायल के परिजनों व जमुआ पुलिस को सूचना दी. इधर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार दूबे ने मो रिजवान व मो. मुस्तफा को रांची एवं सबीना खातून को गिरिडीह रेफर कर दिया. इधर जमुआ पुलिस पदाधिकारी बीरबल सिंह ने स्विफ्ट व मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया. वहीं बेंगाबाद इलाके में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये.

बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग स्थित नैयाडीह में झलकडीहा दो बाइक सवार घायल हो गये. रामविलास यादव व अशोक यादव बाइक पर डाकबंगला से बेंगाबाद जाने के क्रम में एक बच्चे को बचाने के क्रम में गिरकर गये. वहीं एक अन्य घटना बिशनपुर-महेशमुण्डा मुख्य मार्ग स्थित चकरदाहा काली मंदिर के पास घटी. बताया जाता है कि कई युवक कोयला लदी साइकिल को मोटरसाइकिल से धक्का लगा रहे थे. इसी क्रम में दतुवन-पत्ता लेकर जा रही सामुडीह की लखिया देवी को टक्कर मार दी. तीनों का इलाज बेंगाबाद के एक निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है.

ट्रैक्टर की चपेट में आया दंपत्ती

भेलवाघाटी : देवरी प्रखंड के सोनरे नदी के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार दंपत्ती घायल हो गया. भेलवाघाटी निवासी राजू साव मंगलवार को घर से पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से देवरी जा रहा था. इसी दौरान फतेहपुर की ओर से ट्रैक्टर सोनरे नदी की तरफ ढलान में उतर रहा था. इसी दौरान बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी.घायलों को आनन-फानन में दूबे नर्सिंग होम जमुआ इलाज के लिए ले जाया गया. परिजनों ने बताया कि दोनों की स्थिति ठीक हैं.

बाइक से गिरकर तीन घायल

गिरिडीह : बेंगाबाद के कर्णपुरा के पास बाइक से गिरकर दो लोग घायल हो गये. घायलों में बिशनपुर की शमा परवीन व मो शहबाज शामिल हैं. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. गिरिडीह वापस आने के क्रम में बाइक के सामने मवेशी आ गया और बचाने के चक्कर में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा के समीप मंगलवार को बाइक से गिर जाने के बाद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कर्णपूरा का रहने वाला धीरज रजक है. धीरज ने बताया कि वह गिरिडीह से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बदडीहा के समीप जोडापहाड़ी के पास जानवर को बचाने के क्रम में वह गिर गया.

ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर

लेदा. गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित जीतपुर पहाड़ी के पास जे सीमेंट लदे ट्रक व ऑटो में टक्कर हो गयी. घटना में ऑटो चालक व ऑटो पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल भेजा गया. दोनों घायल नगर थाना क्षेत्र के बाभनटोली के बताये जाते हैं और किसी काम से जमुआ जा रहे थे. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >