मधुबन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ रविवार को हुआ. इस दौरान पार्टी के सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया.
पीरटांड़. मधुबन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापनरविवार को हुआ. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिये गये. प्रमुख रूप से संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ वर्ष 2019 के चुनाव को एक मिशन में लेने को कहा गया.
वक्ताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जायें और पार्टी के नीति सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाने का काम करें. इसके बाद राष्ट्रगान के साथ तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया. मौके पर कोडरमा सांसद डाॅ. रवींद्र राय, गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय, प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, जमुआ विधायक केदार हाजरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश सेठ, ओबीसी जिलाध्यक्ष श्याम प्रसाद, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शरद कुमार भक्त, उपाध्यक्ष फलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
