भ्रष्टाचार के विरोध में महिलाओं ने दिया धरना

बेंगाबाद : प्रखंड क्षेत्र में भ्रष्टाचार के विरोध में बेंगाबाद पंचायत की उपमुखिया छबिया देवी ने सोमवार को समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया. 11 सूत्री मांग को लेकर धरना पर बैठी उपमुखिया ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सीएम के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. उप मुखिया ने कहा कि […]

बेंगाबाद : प्रखंड क्षेत्र में भ्रष्टाचार के विरोध में बेंगाबाद पंचायत की उपमुखिया छबिया देवी ने सोमवार को समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया. 11 सूत्री मांग को लेकर धरना पर बैठी उपमुखिया ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सीएम के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. उप मुखिया ने कहा कि बेंगाबाद पंचायत की विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार सर चढ़कर बोल रहा है. ओडीएफ पंचायतों में अब भी कई घरों में शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है.
मौके पर जरूआडीह पंसस जयप्रकाश मंडल ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लूट मची है. मौके पर जिप सदस्य प्रमिला मेहरा, पंसस मकसुद अंसारी, मीना देवी समेत कई ने अपने विचार रखे. मांग पत्र में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, श्रम विभाग का लाभ मजदूरों को देने, स्वास्थ्य केन्द्र में एबुंलेंस की व्यवस्था करने, प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय, माडल विद्यालय, बुनियादी विद्यालय में शिक्षकों की व्यवस्था करने समेत उपमुखिया व वार्ड सदस्यों को समुचित हक और अधिकार देने की मांग शामिल है. मौके पर मो मुदस्सिर खान, नागेश्वर मंडल, जगन्नाथ मंडल, प्रदीप मंडल, संजय मंडल, राधा देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >