छापेमारी में अवैध शराब जब्त, पांच गिरफ्तार

देवरी : अवैध शराब के खिलाफ मंगलवार रात में देवरी पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के चतरो बाजार में अवैध रूप से बेच रहे अंगरेजी शराब के साथ राजेश शर्मा (ग्राम सोनदिघी) व प्रशांत कुमार चौधरी (ग्राम गादीदिघी) को गिरफ्तार किया. इस दौरान पुलिस ने सिकरुडीह गांव से आठ लीटर महुआ […]

देवरी : अवैध शराब के खिलाफ मंगलवार रात में देवरी पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के चतरो बाजार में अवैध रूप से बेच रहे अंगरेजी शराब के साथ राजेश शर्मा (ग्राम सोनदिघी) व प्रशांत कुमार चौधरी (ग्राम गादीदिघी) को गिरफ्तार किया.
इस दौरान पुलिस ने सिकरुडीह गांव से आठ लीटर महुआ शराब के साथ सुखदेव विश्वकर्मा व भोजपुरो गांव से पांच लीटर महुआ शराब के साथ सप्पू साव को भी गिरफ्तार किया. साथ ही पुलिस ने भोजपुरो में शराब पी रहे एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है. देवरी थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >