गावां : गावां प्रखंड के बिरने पंचायत में गुरुवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि यूनिसेफ के एसबीएम जिला सलाहकार अश्विनी कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने लोगों को खुले में शौच से होनेवाली बीमारियों की जानकारी दी. कहा कि जब तक खुले में शौच से परहेज नहीं करेंगे, बीमारी कम नहीं हो सकती है.
ग्रामीणों को स्वच्छता को लेकर बनी फिल्म दिखाकर जागरूक किया गया. यूनिसेफ के प्रखंड सलाहकार भागीरथ दास ने कहा कि गावां के बिरने, मंझने, नगवां और माल्डा पंचायत को दस मार्च को ओडीएफ घोषित किया जाना है.
अत: हमलोग मिलकर सुनिश्चित करें कि कोई बाहर शौच नहीं करे. बाहर शौच करने से कई नुकसान हैं. बाहर शौच करना बीमारी को बुलाना है. मुखिया राजकुमार यादव, उपमुखिया नकीब रजा आदि ने भी लोगों को खुले में शौच नहीं करने की सलाह दी. कहा कि स्वच्छ पंचायत के लिए यह सबसे बड़ा कदम है, इसलिए कोई भी व्यक्ति बाहर शौच नहीं करें. मौके पर प्रखंड कोर्डिनेटर मुन्ना, मनोहर, त्रिपुरारी, शमशाद आलम, दीपक कुमार, संजय कुमार, मो एजाज, शमशीर आलम, इन्द्रदेव यादव, शमीद आलम सहित अन्य उपस्थित थे.
सीसीएल क्षेत्र में 19 खंतों की डोजरिंग
गिरिडीह. सीसीएल गिरिडीह कोलियरी में शुक्रवार को अभियान चलाकर 19 खंतों की डोजरिंग की गयी. इस दौरान मुरगियाटेंगरी में दो एक 18 नंबर में 17 अवैध खंतों की डोजरिंग की गयी. मौके पर सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश दास, मुफस्सिल थाना के श्रवण कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद थे.
