हादसे में जख्मी मौलाना की मौत

देवरी/गिरिडीह : बुधवार की रात जमुआ-खोरीमहुआ मुख्यमार्ग के शिबुडीह के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल देवरी के मानिकबाद पंचायत के बेक्को निवासी हाजी मौलाना अकबर हुसैन (40) की मौत इलाज के क्रम में रांची में हो गयी. गिरिडीह से लौटने के क्रम में शिबुडीह के पास वह बाइक से गिर गये थे. […]

देवरी/गिरिडीह : बुधवार की रात जमुआ-खोरीमहुआ मुख्यमार्ग के शिबुडीह के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल देवरी के मानिकबाद पंचायत के बेक्को निवासी हाजी मौलाना अकबर हुसैन (40) की मौत इलाज के क्रम में रांची में हो गयी. गिरिडीह से लौटने के क्रम में शिबुडीह के पास वह बाइक से गिर गये थे. इधर मानिकबाद मुखिया अनिता देवी, पंसस सरफराज अहमद रिजवी, प्रतिनिधि अब्दुल रज्जाक रिजवी आदि ने निधन पर शोक जताया है. वहीं दो अन्य घटनाओं में गांडेय के धर्मपुर निवासी महेश भुइयां बक्सीडीह निवासी सुधीर कुमार घायल हो गये.
डोरंडा : होली में शांति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर एसडीओ रविशंकर विद्यार्थी ने धनवार के मनरेगा सभागार में बैठक की. इसमें बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी मौजूद थे. थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर नकेल कसें. एसडीओ ने कहा कि होली में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा. अफवाह फैलाने वाले लोगों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर खोरीमहुआ एसडीपीओ अनिल शंकर, जमुआ इंस्पेक्टर अनूप कर्मकार, धनवार बीडीओ प्यारे लाल, धनवार सीओ जयवंती देवगम, जमुआ सीओ आलोक वरण केशरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >