बरगंडा स्थित साईं मंदिर का 21वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार से शुरू हुआ. समारोह की शुरुआत पालकी यात्रा निकाल कर की गयी. साईं बाबा के गीतों व जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा.
गिरिडीह : साईंनाथ तेरे हजारों हाथ, शिरडी वाले साईं बाबा, ओम साईं राम… सरीखे गीतों व साईं बाबा के जयकारे से गुरुवार को समूचा शहर गूंज उठा. मौका था बरगंडा स्थित साईं मंदिर के 21 वें स्थापना दिवस समारोह का. तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा है. कार्यक्रम को लेकर गुरुवार की शाम मंदिर प्रांगण से भव्य पालकी यात्रा निकाली गयी. पालकी यात्रा में शामिल साईं भक्त पूरे शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर प्रांगण पहुंचे. पालकी यात्रा के दौरान श्रद्धालु साईं बाबा का जयकारे लगाते हुए भी चल रहे थे. जिस रास्ते से यात्रा गुजर रही थी. उन रास्तों पर साईं बाबा के दर्शन के लिए कई भक्त पलके बिछाये दिखे. पालकी का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे.
इस दौरान भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया. स्थापना दिवस समारोह को लेकर पूरे मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है.
ये लोग हुए शामिल : पालकी यात्रा में संजय रजगड़िया, अक्षय रजगड़िया, अजय पंडित, वार्ड पार्षद अमित कुमार बरदियार, दीपक कुमार, अरविंद शर्मा, रघु, कृष्णा कुमार, बीरेंद्र कु सिंह, दीपक सिंह, गौतम कुमार, शिवनारायण मंडल, अनुज, राजेंद्र, महेंद्र आदि शामिल थे.
