गिरिडीह. गिरिडीह के कई व्हाट्स एप ग्रुप में मंगलवार को एक प्रश्न पत्र सर्कुलेट होता रहा. प्रश्न पत्र इंटर की परीक्षा से जुड़े होने की बात कही जा रही थी. पोस्ट करनेवालों यह दावा करते रहे कि यह पेपर रासायनशास्त्र का है, जो परीक्षा होने से पहले ही लीक हो गया. हालांकि इस संदर्भ में डीइओ निर्मला कुमारी बरेलिया ने कहा कि यह मामला उनके जिला का नहीं है और किसी प्रकार का प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है. पूरे जिले में कदाचारमुक्त परीक्षा ली गयी है.
शांतिपूर्ण हुई मैट्रिक व इंटर की परीक्षा : डीइओ निर्मला कुमारी बरेलिया ने कहा कि मंगलवार को मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. मैट्रिक में नागपुरी, कुरमाली व खोरठा विषय में 236 में 229 परीक्षार्थी शरीक हुए, सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. रसायन शास्त्र व गृह विज्ञान को लेकर हुई इंटर की परीक्षा में 7793 में 7728 परीक्षार्थी शरीक हुए और 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
