अगलगी में हजारों का नुकसान

गांडेय/नवडीहा. रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में हुई अगलगी में हजारों की क्षति हुई है. पहली घटना गांडेय प्रखंड के पर्वतपुर में हुई. यहां विनोद वर्मा के घर आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. भुक्तभोगी ने बताया कि लकड़ी, पुआल, कपड़ा, धान समेत करीब 50 हजार की संपत्ति राख हो […]

गांडेय/नवडीहा. रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में हुई अगलगी में हजारों की क्षति हुई है. पहली घटना गांडेय प्रखंड के पर्वतपुर में हुई. यहां विनोद वर्मा के घर आग लगने से हजारों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी.
भुक्तभोगी ने बताया कि लकड़ी, पुआल, कपड़ा, धान समेत करीब 50 हजार की संपत्ति राख हो गयी. ग्रामीणों के प्रयास से डीजल पंप के माध्यम से आग पर काबू पाया गया. पीड़ित ने बीडीओ को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है. वहीं नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियांटांड़ में टोडी महतो के खपरैल के मकान में सोमवार की सुबह आग लग गयी. जिसमें घर में रखे अनाज के साथ-साथ हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >