जल्द काम पूरा करने का निर्देश
गिरिडीह. गिरिडीह एसपी अखिलेश बी वारियर ने गुरुवार को नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया कक्ष को अत्याधुनिक बनाने के लिये चल रहे काम की जानकारी ली. जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान मौजूद डीएसपी विजय आशीष कुजूर व जीतबाहन उरांव को भी कई निर्देश दिये. जिला नियंत्रण कक्ष को हाइटेक किया जा रहा है.
डायल 100 शुरू करने से पहले कक्ष को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा जा रहा है. इस कक्ष से कंट्रोल रूम काॅलिंग भी पुलिस करेगी, इसके लिये आधुनिक सिस्टम भी लगाया जा रहा है. इस कक्ष का उद्घाटन मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाना है ऐसे में कक्ष के आधुनिकिकरण को जल्द पूरा करने में पुलिस महकमा जुटा है.
