मधुबन : मधुबन के प्रांगण में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन कुमार सिन्हा ने की. कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया. मौके पर डॉ त्रिपुरारी, जसवंत सिंह, मनोज कुमार जैन, नागेंद्र सिंह, लक्ष्मण जोशी, नंदकिशोर सिंह, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, पवन शर्मा, शैलेश जैन, मनीष जैन, राजा जैन, राम बचन सिंह, बिनोद कुमार, आकाश शंकर मोहन, चंद्रेश मिश्रा, राकेश कुमार आदि मौजूद थे. इधर कुडको शिवमंदिर प्रांगण में भी जयंती समारोह मनाया गया. मौके पर भूतपूर्व शिक्षक भगत राम महतो, प्रदीप कुमार वर्मा, भगवान दास राम, रामु सागर, मोहन महतो, सीताराम महतो, मुरली मनोहर महतो, जानकी महतो, बुद्धुदेव पांडेय आदि मौजूद थे.
बनियाडीह हाइस्कूल में समारोह : गिरिडीह. कोलियरी हाइस्कूल बनियाडीह में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता, कबड्डी, रंगोली, मेंहदी समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक चंद्रमणी प्रसाद समेत कई शिक्षिक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद थी.
