गिरिडीह. सदर अस्पताल में बुधवार को शिविर लगाकर पर्यवेक्षिकाओं को पल्स पोलियो का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में एएनएम भी मौजूद थी. अगुआई प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरपी दास ने की. उन्होंने बताया कि 29 जनवरी से तीन दिवसीय प्लस पोलियो अभियान चलेगा. इसे लेकर शहरी क्षेत्र में 84 बूथ बनाये गये हैं. इन बूथों पर 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा दी जायेगी. पहले दिन बूथ पर बच्चों को दवा पिलायी जायेगी. इसके बाद 30 व 31 जनवरी को छूटे गये बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलायी जायेगा. पल्स पोलियो अभियान के दिन सभी एएनएम को अपने-अपने बूथ पर रहकर बच्चों को दवा पिलाने का निर्देश दिया गया है.
स्वास्थ्य उप केंद्र में एएनएम की नियुक्ति की मांग
देवरी. सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने देवरी प्रखंड के घोरंजी स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में एएनएम नियुक्त करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र घोरंजी में एएनएम के दो पद स्वीकृत हैं. पहले यहां दो एएनएम व एक स्वास्थ्य सेवक नियुक्त किये गये थे. लेकिन एएनएम का तबादला होने के बाद वर्तमान में सिर्फ एक स्वास्थ्य सेवक के भरोसे केंद्र का संचालन हो रहा है. इससे लोगों को काफी परेशानी होती है.
