प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट, आगजनी

गिरिडीह : नगर थाना इलाके के हुट्टी बाजार के पास सोमवार की रात भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत हो गयी. इस दौरान अागजनी, पथराव व मारपीट भी हुई, जिसमें कई लोग चोटिल हुए हैं. एक दुकान में आग लगा दी गयी, बाद में दमकल की टीम ने आग पर […]

गिरिडीह : नगर थाना इलाके के हुट्टी बाजार के पास सोमवार की रात भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत हो गयी. इस दौरान अागजनी, पथराव व मारपीट भी हुई, जिसमें कई लोग चोटिल हुए हैं.
एक दुकान में आग लगा दी गयी, बाद में दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया. बताया जाता है कि रात करीब 10 बजे प्रतिमा विसर्जित करने के लिए कुछ लोग जा रहे थे. इसी दौरान हुट्टी बाजार के पास दूसरे पक्ष के लोगों के साथ नोकझोंक हो गयी, बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गयी, जिसमें एक युवक के चोटिल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >