टेंपो पलटने से एक की मौत, तीन घायल

धनवार थाना क्षेत्र के निमाडीह की घटना राजधनवार. धनवार थाना क्षेत्र के निमाडीह (डुमरगढहा) में रविवार रात एक टेंपो पलटने से उसपर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को घोड़थंबा के क्लिनिक ले जाया गया गया, जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने […]

धनवार थाना क्षेत्र के निमाडीह की घटना
राजधनवार. धनवार थाना क्षेत्र के निमाडीह (डुमरगढहा) में रविवार रात एक टेंपो पलटने से उसपर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को घोड़थंबा के क्लिनिक ले जाया गया गया, जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया.
हीरोडीह थाना क्षेत्र के दानुटांड़ निवासी खोरीमहुआ से टेंपो किराये पर लेकर रात को कोडरमा गये थे. लौटने के क्रम में तेज बारिश के कारण चालक ने निमाडीह के एक मोड़ पर अपना संतुलन खो दिया, जिससे से टेंपो पलट गया. दुर्घटना में टेंपो पर सवार बासुदेव की मौके पर ही मौत हो गयी. उसकी पत्नी व टेंपो पर सवार तीन लोगों को हल्की चोट आयी है.
दुर्घटना की प्राथमिकी
गिरिडीह : बाइक से धक्का मारने को लेकर मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यह प्राथमिकी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लखारी के चांदो दास के फर्द बयान के आधार पर दर्ज की गयी है. चांदो ने कहा है कि 13 सितंबर की रात एक बजे वह अपने घर के सामने करमा पूजा के अवसर पर कार्यक्रम देख रहे थे. इसी बीच एक मोटरसाइकिल चालक तेजी से बाइक चलाते हुए आया और उसे धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गय.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >