बाइक रैली निकाल किया विरोध प्रदर्शन

समायोजन, मानदेय बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर जिलेभर के पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं. सोमवार को पारा शिक्षकों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मोटरसाइकिल रैली निकाली और नारेबाजी की. गिरिडीह : गिरिडीह प्रखंड के पारा शिक्षकों ने सोमवार को क्षेत्र में मोटरसाइकिल रैली निकाली. नेतृत्व मुनचुन अंसारी ने किया. कहा कि […]

समायोजन, मानदेय बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर जिलेभर के पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं. सोमवार को पारा शिक्षकों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मोटरसाइकिल रैली निकाली और नारेबाजी की.
गिरिडीह : गिरिडीह प्रखंड के पारा शिक्षकों ने सोमवार को क्षेत्र में मोटरसाइकिल रैली निकाली. नेतृत्व मुनचुन अंसारी ने किया. कहा कि सरकार व महासंघ के बीच समझौता के बाद भी मानदेय में वृद्धि नहीं की जा रही है. कहा कि हड़ताल का समर्थन सीआरपी-बीआरपी महासंघ ने भी किया है.
मौके पर गीता राज, अजय साव, इमामुद्दीन अंसारी, रेखा सिन्हा, दुर्योधन प्रसाद, नीरज कुमार, राजकुमार, वीरू मंडल आदि मौजूद थे.
राजधनवार. धनवार प्रखंड के पारा शिक्षकों ने बीआरसी से ब्लॉक तक बाइक रैली निकाली. रैली के पूर्व संघ की बैठक हुई. ब्लॉक के पास नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता शुकदेव राय व संचालन कर रहे नित्यानंद पांडेय तथा समर्थन कर रहे भलुटांड़ मुखिया शंकर पासवान ने रघुवर सरकार पर जमकर निशाना साधा.
सभा को पवन राय, आफताब आलम, कपिल सिंह समेत अन्य ने संबोधित किया. हड़ताल से प्रखंड के लगभग 150 उप्रावि बंद रहे तथा 20-25 उमवि में भी पढ़ाई बाधित रही. संघ ने बच्चों की पढाई में बाधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए इसके लिए सरकार तथा व्यवस्था को जिम्मेवार बताया. मौके पर जिला अध्यक्ष नारायण महतो, मनोहर सिन्हा, सुनील राय, आनंद देव राय, बमशंकर सिंह, प्रदीप राय, जहुर अंसारी, नंदलाल यादव, नरेश राय, कंचन कुमारी, मनोरमा देवी, दिगंबर राय, सुनील कुंवर, मनोज सिंह, महेश शर्मा, नंदलाल यादव, मनोज कुमार, अशोक वर्मा, गिरधारी यादव आदि मौजूद थे.
गावां. बाइक रैली के जरिये पारा शिक्षकों ने प्रखंड की सभी पंचायतों का भ्रमण कर नारेबाजी की. प्रखंड में कुल पारा शिक्षकों की संख्या 507 है. गावां बीइइओ छक्कु लाल मुर्मू ने कहा कि विद्यालयों में शीघ्र ही वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी.
गांडेय. पंडरी व ताराटांड़ संकुल के पारा शिक्षकों ने बैठक कर हड़ताल पर डटे रहने का प्रस्ताव पारित किया. मौके पर सत्यदेव पांडेय , मो मुख्तार अंसारी , सुशील हेंब्रम, खेमनारायण रजवार, हरेराम पांडेय, सत्यदेव पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, गौरीशंकर यादव, अनुज सिन्हा, संतोष कुमार दास, मो मुबारक, चंद्रदेव मंडल, टेकलाल मंडल, शिवलाल हांसदा, रामेश्वर हेब्रम, सुशील हांसदा आदि मौजूद थे.
बिरनी. प्रखंड के पारा शिक्षकों ने बाइक जुलूस निकालकर समान काम के बदले समान वेतन की मांग रखी. कहा हड़ताल के कारण सभी नवप्राथमिक व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में ताला लटक गया है.
पीरटांड़. पीरटांड़ के पारा शिक्षकों ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर सभा की. मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश मण्डल, अशोक कुमार सिंह, दीपक मंडल, फलेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, प्रदीप रजक, प्रदीप मंडल, नंदकिशोर सिंह आदि मौजूद थे.
जमुआ : जमुआ प्रखंड के पारा शिक्षकों ने विभिन्न संकुलों में बैठक की. पांडेयडीह संकुल में दीपक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई . बताया कि 25 सितंबर को इलाहाबाद में आयोजित भीक्षाटन कार्यक्रम व भंडाफोड़ रैली में जमुआ के पारा शिक्षक भाग लेंगे. मौके पर नरेश पांडेय, दामोदर वर्मा, कलीम अंसारी, नीलिमा वर्मा, अनीता कुमारी, इसराफिल अंसारी आदि मौजूद थे.
होगी वैकल्पिक व्यवथा : डीएसइ : इधर डीएसइ कमला सिंह ने कहा कि पारा शिक्षकों के सभी गुट ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने की घोषणा की है. पूरे जिले में करीब साढ़े छह हजार पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं. शीघ्र ही उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालयों में एमडीएम चलाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >