गांडेय. नवोदय ग्राम स्थित मैदान में मंगलवार से पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. उद्घाटन मैच में जाताकुट्टी की टीम ने चेंगरबाद को छह गोल से पराजित कर दिया. मौके पर भाजपा नेता राजेश सिन्हा, विरेंद्र रजक, एसबी ओझा, कमलदेव मुर्मू, बैजनाथ राणा समेत कई मौजूद थे.
टूर्नामेंट के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, पंसस प्रवीण गुप्ता समेत अन्य लोगों ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की. जिला सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैठा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के विकास की असीम संभावनाएं हैं.
कहा कि प्रखंडों में स्टेडियम निर्माण से लेकर पंचायत स्तर पर कमल क्लब का गठन कराया जा रहा है. ग्रामीण युवा खेल के प्रति जागरूक हों और महेंद्र सिंह धौनी की तरह देश व क्षेत्र का नाम रोशन करें.
