पारसनाथ पर सुरक्षा की समीक्षा

गिरिडीह/पीरटांड़. केंद्रीय गृह मंत्रालय के वामपंथी उग्रवाद प्रभाग के निदेशक आनंद जैन गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे. सबसे पहले मधुबन गये और यहां थाना का जायजा लेने के बाद एसटीएफ के एसपी सुरेंद्ररनाथ झा, सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट निशित कुमार व एएसपी कुणाल के साथ पारसनाथ पहाड़ पर गये और सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा […]

गिरिडीह/पीरटांड़. केंद्रीय गृह मंत्रालय के वामपंथी उग्रवाद प्रभाग के निदेशक आनंद जैन गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे. सबसे पहले मधुबन गये और यहां थाना का जायजा लेने के बाद एसटीएफ के एसपी सुरेंद्ररनाथ झा, सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट निशित कुमार व एएसपी कुणाल के साथ पारसनाथ पहाड़ पर गये और सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की.

पारसनाथ में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन हिल विजय की जानकारी ली. ऑपरेशन के बाद से इलाके में नक्सल मूवमेंट की क्या स्थिति है. पहाड़ पर अभियान में जुटे जवानों को किस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. समस्या कम कैसे हो सकता है और कितने बल की जरूरत पड़ सकती है, इलाके में विभिन्न विकास योजनाओं पर किस तरह काम चल रहा है आदि की जानकारी ली. यहां निरीक्षण करने के बाद श्री जैन मुफस्सिल थाना पहुंचे. थाना के भवन और बल की स्थिति, जवानों व पुलिस पदाधिकारियों की समस्याओं को जाना.तीन राज्यों के नक्सल इलाके का फीड बैक ले रहे हैं निदेशकबताया जाता है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के वामपंथी उग्रवाद प्रभाग के निदेशक आनंद जैन झारखंड, बिहार व छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित इलाके की स्थिति का जायजा लेने निकले हैं.

इस दौरान प्रभावित राज्यों में केन्द्रीय सशस्त्र बलों की तैनाती, पुलिस बल का उन्नयन करने के लिये राज्य सरकारों को सहायता प्रदान करने संबंधी प्रगति की जानकारी, माओवादियों के संगठन की क्या स्थिति है. प्रभावित इलाके में फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन के निर्माण/सुदृढ़ीकरण के लिये राज्य सरकार को कैसे सहायता प्रदान करना है इसका फीड बैक ले रहे हैं. निरीक्षण के क्रम में श्री जैन ने कहा कि इलाके की जो रिपोर्ट ली गयी है उसे मंत्रालय को सुपूर्द किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >