झारखंड : गिरिडीह के पीरटांड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवान शहीद

गिरिडीह :पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पथलगढ़वा जंगल में सीआरपीएफ व नक्सलियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हुई जिसमें एक जवान के शहीद होने की खबर है. मुठभेड़ में हुए शहीद जवान का नाम बालन हरिजन है जो कोबरा 203 बटालियन का बताया जा रहा है. वह असम का रहनेवाला हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाके […]

गिरिडीह :पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पथलगढ़वा जंगल में सीआरपीएफ व नक्सलियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हुई जिसमें एक जवान के शहीद होने की खबर है. मुठभेड़ में हुए शहीद जवान का नाम बालन हरिजन है जो कोबरा 203 बटालियन का बताया जा रहा है. वह असम का रहनेवाला हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाके में सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया जिसमें बालन गंभीर रुप से घायल हो गया जिसके बाद उसे पालगंज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. पुलिस का दावा है कि कुछ नक्सली उनकी गोली का भी शिकार हुए हैं. मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे मिले हैं.



पुलिस महानिरीक्षक (सीआरपीएफ) संजय आनंद लाथकर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मुठभेड में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और उसके शव को गिरिडीह जिले के पीरटांड ले जाया जा रहा है. वहीं गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वेरियर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >