जमुआ : जमुआ एकल विद्यालय से जुड़े आचार्यों का पांच दिवसीय अभ्यास वर्ग बुधवार को समाप्त हो गया. हरला प्राथमिक विद्यालय में चले इस कार्यक्रम में कहा गया कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देना, स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को विद्यालय तक पहुंचना एकल विद्यालय परिवार का लक्ष्य है.
इस अवसर पर विधायक सह सरकार के सचेतक केदार हाजरा ने कहा कि एकल विद्यालय का उद्देश्य बहुत नेक है. यह समाज हित में काम कर रहा है.
इस अवसर पर अभियान प्रमुख जीतलाल हांसदा, संच समन्वयक विनोद कुमार सिंह, मुखिया महेंद्र कुमार, महादेव दुबे, खुशबू देवी, महेंद्र राय, घनश्याम यादव, गुड़िया देवी, दशरथ मंडल आदि उपस्थित थे.
