मारपीट की घटना में दो बहनें घायल

गिरिडीह : मारपीट की एक घटना में शुक्रवार को दो महिलाएं घायल हो गयी. दोनों सगी बहनें हैं. घायलों में जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के बादीडीह निवासी मंजू देवी व लोकाय नयनपुर थाना इलाके के दुंदलो गांव निवासी चमेली देवी हैं. दोनों ने बताया कि वह दुंदलो में घर के बाहर बातचीत कर […]

गिरिडीह : मारपीट की एक घटना में शुक्रवार को दो महिलाएं घायल हो गयी. दोनों सगी बहनें हैं. घायलों में जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के बादीडीह निवासी मंजू देवी व लोकाय नयनपुर थाना इलाके के दुंदलो गांव निवासी चमेली देवी हैं. दोनों ने बताया कि वह दुंदलो में घर के बाहर बातचीत कर रही थी. इसी दौरान पड़ोस की एक लड़की ने आरोप लगाया कि दोनों उसके बारे में बुरा भला कह रही हैं. इसके बाद लड़की के परिजन पहुंचे और उनके साथ मारपीट की. दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >