राजधनवार : मध्य विद्यालय डोरंडा में मंगलवार को बच्चों के बीच पोशाक बांटी गयी. बीइइओ पंडेरीबाई तथा मुखिया मंजु देवी ने बच्चों को पोशाक दी. स्कूल के सचिव बासुदेव प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि नयी समिति के गठन के कारण ही पोशाक वितरण में विलंब हुआ है. मौके पर ग्राशिस अध्यक्ष रवींद्र कुमार, पूर्व मुखिया मनोज राम, मुखिया प्रतिनिधि सुनील मोदी, उप मुखिया नरेश यादव, सीआरपी नंदकिशोर राय, शिक्षक प्रवीण सिंह, सुरेश राम, सुरेंद्र राम, रीना सिन्हा, गुड़िया देवी, आशीष उज्ज्वल आदि मौजूद थे.
चार वर्षों से बंद पड़े कमरे के ताले को तोड़ा : इस दौरान पूर्व के सचिव द्वारा भवन निर्माण की सामग्री रख बंद कर दिये गये कमरे का ताला भी तोड़ा गया. कमरे में 80 बोरा खराब सीमेंट, लगभग एक क्विंटल कटा हुआ छड़ मिला. लोगों ने बताया कि विद्यालय भवन निर्माण में विवाद के बाद तत्कालीन सचिव ने उक्त सामग्री को कमरे में रखवा कर ताला बंद करवा दिया था.
